नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है।

पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप 2024 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। 

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी जेईई सिटी आवंटन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 बीटेक के लिए जेईई परीक्षा सिटी स्लिप के बाद जारी किया जाएगा। 

जेईई मेन्स एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। 

जेईई मेन 2024 पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए परीक्षा 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 

इस तरह चेक कर सकेंगे रिजल्ट:-UGC NET Result 2024